भव्य कलश यात्रा के साथ संकट मोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कल सजेगा अष्टमंगला का दरबार


सिटी न्यूज़ (तारकेश्वर राय ):औद्योगिक नगरी दुर्गापुर के बेनाचिट्टी स्थित ताल पुकुर रोड (निवेदिता प्लेस) में नवनिर्मित संकट मोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरी भव्यता के साथ संपन्न हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ भारी संख्या में स्थानीय कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरा इलाका बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान हो उठा और भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस धार्मिक आयोजन में दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड संख्या 14 एवं 15 के अंतर्गत आने वाले इस मंदिर परिसर में कई गणमान्य अतिथियों और राजनीतिक-सामाजिक हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम में शामिल प्रमुख अतिथिगण मे लखन चंद्र घोरुई (विधायक, दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा),अभिजीत दत्त (महासचिव, पश्चिम वर्दवान जिला भाजपा),राहुल रॉय (युवा नेता, भाजपा)राम-लखन सिंह, कौशिक जी एवं गांधी जी,रविन्द्र कुमार ओझा (इंचार्ज, प्रांतिका फांड़ी), आदि.पंचमुखी संकटमोचन हनुमान मंदिर कमेटी, बेनाचिट्टी के सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अत्यंत सक्रिय भूमिका निभाई। कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों में विपिन कुमार, प्रेसिडेंट गणेश शर्मा, वर्किंग प्रेसिडेंट उमाशंकर प्रसाद, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट केदारनाथ ओझा, मनोज सिंह, जनरल सेक्रेटरी तेज नारायण ठाकुर, पंकज बरनवाल, शेर बहादुर चौधरी, रोहित शर्मा, संजीत, कालू, विपिन और बाबू समेत तमाम कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्था में जुटे रहे।प्राण प्रतिष्ठा के इस पहले दिन के सफल समापन के पश्चात, कल मंदिर परिसर में अष्टमंगला (अष्टम दिवस) का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर कमेटी ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस आगामी अनुष्ठान में भी भारी संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है। कल होने वाले इस अष्टमंगला उत्सव को लेकर स्थानीय निवासियों और भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?